हड़ताल पर बैठे सत्येन्द्र जैन की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में इलाज जारी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन की हालत स्थिर बनी हुई है। एलएनजेपी अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर ने सोमवार को ये जानकारी दी। उपराज्यपाल कार्यालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे जैन को रविवार रात स्वास्थ्य खराब होने के बाद लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जैन के पेशाब में रविवार को कीटोन का स्तर ज्यादा मिला था। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक जे . सी . पासी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती कराए जाने की बाद उनकी हालत स्थिर है।

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने रविवार रात पुष्टि की कि उनके कैबिनेट मंत्री अस्पताल मे भर्ती हुए हैं। उन्होंने ट्वीट किया , स्वास्थ्य खराब होने के चलते सत्येन्द्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अरविंद केजरीवाल , उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया , सत्येन्द्र जैन और गोपाल राय गत 8 दिन से उपराज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय में धरने पर बैठे हैं। वह उपराज्यपाल से आईएएस अधिकारियों को निर्देश देने की मांग कर रहे हैं कि अधिकारी अपनी ‘हड़ताल’ वापस ले लें और घर-घर राशन पहुंचाने की योजना स्वीकार कर लीजिए।

जैन मंगलवार से भूख हड़ताल पर हैं। इस कारण शनिवार को उनके रक्त में शर्करा का स्तर गिर गया था। मंत्री ने एक ट्वीट में अपने स्वास्थ्य रिपोर्ट की प्रति साझा की है।

आप सरकार से आईएएस एसोसिएशन ने कहा, राजनीतिक फायदे के लिए अधिकारियों का नहीं हो इस्तेमाल

उन्होंने ट्वीट किया है , ‘‘ मेरी रिपोर्ट। कीटोन बढ़ रहा है और रक्त में शर्करा का स्तर लगातार नीचे है। चार दिन में 3.7 किलोग्राम वजन कम हुआ है। हम दिल्ली के लोगों के लिए लडऩा जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *