दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित का निधन हो गया है। शीला दीक्षित 81 साल की थीं। वो 1998 से लेकर 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं।

शीला दीक्षित लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं। मौजूदा वक्त में उनके पास कांग्रेस के दिल्ली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी थी। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में वो उत्तर पूर्वी दिल्ली से चुनाव भी लड़ीं थी, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *