दीपिका पादुकोण ने कही अपने मन की बात और टैग किया पीएमओ को

ट्वीटर पर पर दीपिका पादुकोण एक ट्वीट करते हुए उसे पीएमओ के टैग किया है। दीपिका के इस ट्वीट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात ये जुड़ा बताया जा रहा है।

दीपिका ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के बाद अपने मन की बात कही है। दीपिका का ये ट्वीट पीएमओ इंडिया के ट्वीट को ही रीट्वीट करते हुए उनका रिएक्शन है।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को ‘मन की बात’ में संबोधित करते हुए महिला शक्ति का जिक्र किया था। पीएमओ द्वारा ट्विटर पर मन की बात के कुछ टेक्स्ट ग्राफिक्स शेयर किए गए थे। जिसे रिट्वीट करते हुए दीपिका पादुकोण ने महात्मा गांधी का एक वाक्य दोहराया है।

दीपिका पादुकोण ने ट्वीट में लिखा है – “खुद में वे बदलाव लाइये जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं। ये शब्द इन महिलाओं और दुनिया की हर एक महिला के लिए काफी नहीं हैं।” ट्वीट में दीपिका पादुकोण ने PMO India को भी टैग किया है और साथ ही #NariShakt और #MannKiBaat जैसे हैशटैग का भी प्रयोग किया है। दीपिका का ये ट्वीट इंटरनेट पर काफी सुर्खियों में है। ये ट्वीट क़ायदे से वायरल हो गया। कई सोशल मीडिया यूजर्स इस ट्वीट को लेकर दीपिका की आलोचना कर रहे हैं तो कुछ दीपिका के सपोर्ट में उतर आए हैं।

दीपिका अकसर ही समाजिक मुद्दों पर अपना नजरिया पेश करती हैं लेकिन राजनीतिक विचारों पर दीपिका खामोश ही नजर आती है लेकिन फिल्म ‘छपाक’ की रिलीज से पहले जब दीपिका JNU के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए गई तो उनकी खामोशी ने काफी कुछ कह दिया था। इसके साथ ही दीपिका उस वक्त भी काफी विवादों में आ गई थी जब उन्हें पद्मावत की रिलीज से पहले करणी सेना ने धमकी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *