नए हैरी पॉटर डोमिनिक को पुराने हैरी पॉटर ने चिट्ठी लिखकर शुभकामनाएं भेजी हैं। पुराने हैरी यानी डेनियल ने हाल ही में बताया कि उन्होंने नए हैरी पॉटर बने डोमिनिक मैकलॉफलिन को खुद पत्र लिखकर शुभकामनाएं भेजी हैं।

दुनियाभर में अपने अनगिनत प्रशंसकों का पसंदीदा ‘हैरी पॉटर’ एक बार फिर से वापसी कर रहा है। नै सीरीज़ की तैयारियां जोरों पर हैं। नई सीरीज की बढ़ती शूटिंग, फैंस का उत्साह भी बढ़ा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि इस बार कहानी का केंद्र सिर्फ नए कलाकार ही नहीं हैं, बल्कि वो भावनाएं भी हैं जो मूल हैरी पॉटर रहे डेनियल रेडक्लिफ ने अपने छोटे उत्तराधिकारी के लिए जताई हैं। एक इंटरव्यू में डेनियल ने बताया कि वह नहीं चाहते कि नए कलाकार उन पर किसी तरह का दबाव महसूस करें, लेकिन इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने डोमिनिक को पत्र लिखकर सिर्फ यह कहा कि उम्मीद है कि वो इस सफर का आनंद पहले से भी ज्यादा लेंगे।
याद दिला दें कि जब डेनियल अपनी शुरुआती फिल्मों में हैरी के रूप में नजर आए थे, तब वे भी उम्र में बहुत छोटे थे। आज लगभग दो दशक बाद, उन्हें नए बच्चों को वही किरदार निभाते देख अनोसा अपनापन महसूस हो रहा है।
डेनियल ने यह भी स्वीकार किया कि जैसे ही वह नए कलाकारों की तस्वीरें देखते हैं, उन्हें बस उन्हें गले लगाने का मन करता है क्योंकि वो बहुत मासूम लगते हैं और उन्हें अपनी ही बचपन की याद आ जाती है।
सीरीज़ की शूटिंग जुलाई में शुरू हो गई थी और अब यह तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है। इस नई सीरीज में जहां डोमिनिक मैकलॉफलिन ‘हैरी’ बनकर सामने आएंगे, वहीं अरैबेला स्टैंटन ‘हर्माइनी’ और अलिस्टेयर स्टाउट ‘रॉन’ का किरदार निभाएंगे।
सीरीज की स्टार कास्ट में शामिल नए नामों की बात करें तो अल्बस डंबलडोर की भूमिका इस बार हॉलीवुड के अनुभवी कलाकार जॉन लिथगो निभा रहे हैं। स्नैप की इंटेंस भूमिका पापा एसियाडू को दी गई है। लूशियस मैल्फॉय की जगह जॉनी फ्लिन और पेटुनिया डर्स्ली के तौर पर बेल पाउले नजर आएंगी।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नई ‘हैरी पॉटर’ सीरीज 2027 में रिलीज होने वाली है। इस प्रोजेक्ट को अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फैंटेसी वेब सीरीज़ कहा जा रहा है।इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता है।













