‘द कश्मीर फाइल्स’ को अवार्ड मिलने पर दादा साहब फाल्के के नाती ने इसे बताया नकली दादासाहेब फाल्के अवार्ड

हाल ही में मुंबई में संपन्न हुए दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड 2023 में सिनेमा की हस्तियों ने हिस्सा लिया। दादासाहेब फाल्के के नाम से ही दिए जाने वाले इस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड की शुरुआत साल 2012 में की गई थी। यह एक प्राइवेट संस्थान द्वारा शुरू किया गया है।

‘द कश्मीर फाइल्स’ को अवार्ड मिलने पर दादा साहब फाल्के के नाती ने इसे बताया नकली दादासाहेब फाल्के अवार्ड

दूसरी ओर दादासाहेब फाल्के के नाती चंद्रशेखर पुसालकर ने इस पर अवॉर्ड पर नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि दादा साहेब फाल्के पुरस्कार देश में सिनेमा का सबसे बड़ा राष्ट्रीय सम्मान है। बताते चलें कि भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला प्रतिष्ठित अवार्ड दादा साहब फाल्के के नाम पर दिया दिया जाता है। भारतीय सिनेमा के जनक दादासाहेब की याद में दिये जाने वाले इस अवार्ड की शुरुआत साल 1969 में हुई थी।

दादासाहेब फाल्के के नाती चंद्रशेखर ने नाराज़गी जताते हुए कहा है कि यह संस्थान पैसे लेकर उन लोगों को अवॉर्ड दे रही हैं, जो उस काबिल भी नहीं हैं। मुंबई में बीते दिन दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स और असली दादा साहेब फाल्के अवार्ड के बीच उन्होंने जमीन आसमान का फर्क बताया है।

इस सम्बन्ध में एतराज़ जताते हुए फिल्म समीक्षक अजय ब्रह्मात्मज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘मजेदार और कड़वी सच्चाई है कि दादा साहब फाल्के के नाम से जारी यह अवॉर्ड फिल्म बिरादरी के सदस्यों द्वारा भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले दादा साहब फाल्के अवार्ड के समकक्ष देखा जाने लगा है। भारत सरकार और सूचना प्रसारण मंत्रालय से मेरा आग्रह है कि इसे जल्द से जल्द बंद किया जाए।’ वहीं उन्होंने वरुण धवन पर टिप्पणी करते हुए लिखा कि ‘सॉरी वरुण धवन यह बोगस अवार्ड है। इसे लेकर इतना मत इतराइए। इसे घर के किसी कोने में जा कर छिपा दीजिएगा।’

दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स में कई सितारों ने शिरकत की। इस दौरान रेखा, आलिया भट्ट, वरुण धवन, अनुपम खेर सहित कई दिग्गज नजर आए। इस दौरान विवेक आग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को बेस्ट फिल्म का अवार्ड दिया गया है।आलिया भट्ट और उनके पति रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर- एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया। फिल्म RRR को इंटरनेशनल फिल्म ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *