अमेरिका से भारत आ रहे एयर इंडिया के यात्री विमान की स्वीडन में इमरजेंसी लैंडिंग

एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI106 की स्वीडन में एमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। ऐसा विमान में तकनिकी खराबी के चलते किया गया। विमान में सवार सभी यात्री सकुशल हैं।

अमेरिका से भारत आ रहे एयर इंडिया के यात्री विमान की स्वीडन में इमरजेंसी लैंडिंग

लगभग 300 यात्रियों को ला रहा एयर इंडिया का ये विमान नेवार्क (यूएस) से दिल्ली की ओर अपनी उड़ान में था। ये लैंडिंग इंजन से तेल रिसाव की समस्या के कारण की गई।

इस बारे में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बताया है कि एयर इंडिया की एक फ्लाइट बुधवार को 300 यात्रियों को लेकर अमेरिका के नेवार्क से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। यात्रा के कुछ ही देर बाद अचानक विमान के एक इंजन से तेल रिसने की जानकारी मिली। इसके चलते विमान की स्वीडन के स्टॉकहोम हवाई अड्डे पर एमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग कराने से पहले सुरक्षा सम्बन्धी सभी एहतियाती कदम उठा लिए गए थे। इसके लिए एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में दमकल की गाड़ियां तैनात थीं।

इस हादसे के चलते जहाज में यात्रियों के बीच दहशत का माहौल था। इस सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *