दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2024 के लिए घोषणा हो गई है। इस पुरस्कार से कन्नड़ एक्टर अनंत नाग को सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार इसी साल 22 सितंबर को गुजरात के एकता नगर में होने वाले 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह में दिया जाएगा। दादा साहब फाल्के पुरस्कार को सिनेमा के क्षेत्र में भारत का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है और यह पुरस्कार किसी व्यक्ति को भारतीय सिनेमा के विकास और उन्नति में उनके असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है।
भारत सरकार ने प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो में माध्यम से बीते दिन 16 सितंबर को दादा साहब फाल्के पुरस्कार की घोषणा की। प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो इंडिया ने इस घोषणा को साझा करते हुए लिखा, ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2024 श्री अनंत नाग मिलेगा।’ अनंत नाग को यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा में उनके योगदान और उनके शानदार फिल्मी सफर की बदौलत दिया जा रहा है। अनंत नाग को ‘मिंचिना ओटा’, ‘हंसगीते’, ‘अंकुर’ और ‘मंथन’ जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए याद किया जाता है।
पोस्ट में आगे यह भी लिखा है कि, भारत सरकार को चयन समिति की सिफारिश पर यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2024 से कन्नड़ एक्टर अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान और उनकी शानदार फिल्मी यात्रा के लिए सम्मानित किया जाएगा। उनकी इस यात्रा ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है। अनंत नाग को यह पुरस्कार इसी साल 22 सितंबर को गुजरात के एकता नगर में होने वाले 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह में दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनंत नाग को बधाई दी है। एक्स पर पीआईबी के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘दिग्गज कलाकार अनंत नाग जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने पर बधाई। कई दशकों से, उनके सहज अभिनय, अद्भुत बहुमुखी प्रतिभा और शानदार काम ने भारतीय सिनेमा, और खासकर कन्नड़ सिनेमा पर गहरी छाप छोड़ी है। उन्होंने जो भी भूमिका निभाई, उसमें एक अनोखी गहराई और सच्चाई दिखाई। यह सच में एक बेहद खास कलाकार के लिए पूरी तरह से हकदार सम्मान है।’
बताते चलें कि अभिनेता का फ़िल्मी अनंत नाग है जबकि उनका असली नाम अनंत नागरकट्टे है। स्वतंत्र भारत में 4 सितंबर 1948 को जन्मे अनंत कन्नड़ सिनेमा के सबसे सम्मानित नामों में से एक हैं। उन्होंने प्रशिद्ध लेखक आर के नारायण की कहानियों पर आधारित लोकप्रिय दूरदर्शन सिरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम किया है।
अनंत नाग ने अपने फिल्मी करियर में 300 से ज्यादा फिल्में की हैं, जिनमें 250 से ज्यादा कन्नड़ फिल्में शामिल हैं। उन्होंने हिंदी, तेलुगु, तमिल, मराठी, मलयालम और अंग्रेजी फिल्म में भी काम किया है। अनंत नाग टेलीविजन पर भी काम कर चुके हैं।
पुरस्कार की बात करें तो भारत सरकार ने साल 2025 में उन्हें भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया। अनंत नाग को अपने करियर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए पांच पांच कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार मिले हैं। अनंत नाग जनता दल के सदस्य रहे और वह बैंगलोर के बसवनगुड़ी निर्वाचन क्षेत्र से दो बार विधायक भी चुने गए।