CycloneVardah: 9 हजार लोगों ने ली कैम्पों में शरण

चेन्नई। चक्रवाती तूफान वरदा की वजह से तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात तेजी से तमिलनाडु के तट पर पहुंच गया है। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में 150 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। भारी बारिश भी हो रही है। कई पेड़ जमीन से उखड़ गए। 2 लोगों की मौत हुई है। cyclone vardah

cyclone vardah

चेन्नई एयरपोर्ट की 25 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है जबकि 31 लेट हैं। जन जीवन पर काफी असर पड़ा है। सात हजार लोगों ने कैम्पों में शरण लिया है। हालांकि अभी किसी बड़े नुकसान की आधिकारिक खबर नहीं मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेवी और दूसरी एजेंसियों को हालत पर लगातार नजर बनाए रखने की हिदायद दी है।

चक्रवात सोमवार को दोपहर 2.15 बजे चेन्नई में जमीन की सतह से टकराया। 150 kmph तक तेज हवाएं चली थीं। कई पेड़ जमीन से उखड़ गए। तमिलनाडु सरकार के मुताबिक़ 9 हजार से ज्यादा लोगों को 54 राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।

चेन्नई एयरपोर्ट बंद

तटीय इलाकों में दोपहर 1 से 4 बजे तक घरों से बाहर नहीं निकलने का अलर्ट है। चक्रवात की वजह से चेन्नई एयरपोर्ट 3 बजे तक बंद है। कई उड़ाने कैंसल करनी पडी। उधर, चक्रवात की वजह से चेन्नई में कई जगह सड़कों पर जाम जैसी स्थिति बन गई।

अगली नोटिस तक रोकी गईं रेल सेवाएं

रेलवे के एडीजी (पीआर) ने बताया कि चक्रवात की वजह से अगली नोटिस तक चेन्नई रेल नेटवर्क को सस्पेंड किया गया है। चेन्नई आने वाली कई ट्रेनों का रूट बदला गया है जबकि कई को कैंसल कर दिया गया।

चेन्नई में हवा की स्पीड 192 Km/hour

चेन्नई में हवा की स्पीड सबसे तेज थी। मौसम विभाग के एडीजी एम महापात्रा ने बताया, चेन्नई में 192 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलीं। बाद में हवाओं की स्पीड 100-110 किमी प्रति घंटे के बीच थी।

www.naqeebnews.com

# cyclone vardah

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *