स्टेट कोटे से NEET UG के लिए मेडिकल सीटों की काउंसलिंग

मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए नीट यूजी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए कैंडिडेट्स यूपी नीट काउंसलिंग की वेबसाइट पर पूरा विवरण देख सकते हैं। नीट यूजी पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 25 जुलाई तक जारी है।

स्टेट कोटे से NEET UG के लिए मेडिकल सीटों की काउंसलिंग

मेडिकल कॉलेज प्रवेश हेतु ऑल इंडिया कोटा, डीम्ड और सेंट्रल यूनिवर्सिटी की सीटों के लिए काउंसलिंग होनी है। साथ ही स्टेट कोट से काउंसलिंग का शेड्यूल भी जारी हो गया है। इससे सम्बंधित पूरा विवरण देखने के लिए upneet.gov.in पर रजिस्ट्रेशन के बाद सारी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में स्टेट कोटे की पहले राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया 25 जुलाई 2023 से 4 अगस्त 2023 के मध्य चलेगी। उत्तर प्रदेश मेडिकल एजुकेशन डायरेक्टरेट द्वारा इस सम्बन्ध में काउंसलिंग की पूरी तैयारी हो चुकी है।

काउंसलिंग में भाग लेने के लिए कैंडिडेट्स को 2000 रुपये फीस देनी होगी काउंसलिंग की प्रक्रिया यूपी मेडिकल एजुकेशन डायरेक्टरेट की ओर से पूरी कराई जाएगी। इस काउंसलिंग में सम्मिलित होने से पूर्व फीस और डॉक्यूमेंट्स का विवरण अवश्य चेक कर लें। काउंसलिंग के लिए जमा की गई फीस की राशि नॉन रिफंडेबल है।

मंत्रालय द्वारा से प्राप्त जानकारी के अनुसार यूजी के लिए काउंसलिंग में 15 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा सीटें हैं। भारत में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सों की सीटों के लिए काउंसलिंग का आयोजन स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय की मेडिकल काउंसलिंग कमेटी करती है। काउंसलिंग प्रक्रिया NEET UG और NEET PG में उम्मीदवारों के प्राप्तांक के आधार पर होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *