तेजी से फैल रहा है कोरोना वायरस, दुनिया में फैल रहा है

चीन के बाद ईरान, इटली, जापान समेत कई देशों में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। चीन से फैले इस खतरनाक वायरस की चपेट में दुनियाभर के कई देशों के आने से वैश्विक कारोबार में गिरावट की आशंका जाहिर की जा रही है। इस वजह से दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन और अमेरिका के कारोबार में सुस्ती के आसार हैं जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है। जानिए, कोरोना वायरस का क्या है दुनिया में असर…


– नीदरलैंड में गुरुवार को कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया। उत्तरी इटली की यात्रा करने वाले एक मरीज के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

– कोरोना वायरस के कहर से अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी गिरावट, डाओ जोंस में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट।
– सेंसेक्स में भी 1 हजार से ज्यादा अंक की गिरावट।

– कोरोना वायरस का असर पूरी दुनिया की अर्थव्‍यवस्‍था पर पड़ा है। इसकी वजह सुस्‍त हुई अमेरिका और चीन में विकास की रफ्तार।
– चीन का पर्यटन कारोबार इस वायरस की वजह से पूरी तरह ठप।
– चीन में कोरोना वायरस से लोगों की मौत होने का सिलसिला थम नहीं रहा है तथा शुक्रवार को इस जानलेवा संक्रामक बीमारी से 44 और लोगों की मौत हो गई तथा 327 नए मामले सामने आए।
– चीन में कुल 78,824 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। चीन में कोरोना वायरस के मामले कम हो रहे हैं जबकि अन्य देशों में इसके मामले बढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *