पुड्डुचेरी के स्वास्थ्य निदेशक कोरोना पॉजिटिव

पुड्डुचेरी 03 जनवरी पुड्डुचेरी के स्वास्थ्य निदेशक (भारतीय औषधि प्रणाली) डॉ श्री रामुलु के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।


आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक डॉ श्री रामुलु में कोरोन वायरस के लक्षण पाये जाने पर उनकी जांच करायी गयी जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। उन्हें शनिवार की शाम को यहां जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (जिपमेर) में भर्ती कराया गया।

डाॅ श्री रामुलु के संपर्क में आये लोगों से स्वयं आइसोलेशन पर रहने की सलाह दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *