एक बार फिर से रफ़्तार पकड़ रहा है कोरोना संक्रमण

कल की तुलना में कोरोना मामलों में एक बार फिर वृद्धि दर्ज की गई है। ये वृद्धि बीते कई दिन से जारी है। देश में बीते दिन कोरोना के 8,329 नए मामले सामने आये हैं, इस बीच 10 मरीजों की मौत का आंकड़ा मिला है।

एक बार फिर से रफ़्तार पकड़ रहा है कोरोना संक्रमण

पिछले 24 घंटों में 4,216 लोग कोरोना से ठीक भी हुए, जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,26,48,308 हो गई। ऐसे में रिकवरी रेट 98.69% है। इस समय 0.09% की दर से एक्टिव केस 40,370 हैं।

कोरोना मामलों में डेली पॉजिटिविटी रेट 2.41% जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.75% है। शुक्रवार को किये गए कोरोना टेस्ट की संख्या 3,44,994 है। अब तक 85.45 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किये जा चुके हैं।

देश भर में जारी वैक्सीनेशन कैंपेन में अब तक 194.92 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *