कोरोना के मामले घटे और बड़ी रिकवरी दर

नयी दिल्ली 19 मई : देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में जारी गिरावट के बीच पिछले 24 घंटो के दौरान 3.89 लाख से अधिक लोगों ने इस महामारी को मात दी है जिससे रिकवरी दर बढ़कर 86.23 फीसदी हो गयी है।

कोरोना के मामले घटे और बड़ी रिकवरी दर

इस बीच 13 लाख 12 हजार 155 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 18 करोड़ 58 लाख नौ हजार 302 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 2,67,334 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 54 लाख 96 हजार 330 हो गया। इस अवधि में तीन लाख 89 हजार 851 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिससे रिकवरी दर 86.23 फीसदी हो गई है। अब तक दो करोड़ 19 लाख 86 हजार 363 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। इस दौरान सक्रिय मामले 1,27,046 कम होकर 32 लाख 26 हजार 719 हो गये हैं।


इसी दौरान 4,529 मरीज अपनी जान गंवा बैठे और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,83,248 हो गयी है। देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 12.66 फीसदी पर आ गयी है, वहीं मृत्युदर अभी 1.11 फीसदी है।


महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 25751 कम होकर 4,22,249 हो गये हैं। इस दौरान राज्य में 52,898 और मरीजों के ठीक हाेने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 49,27,480 हो गयी है जबकि 1291 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 83,777 हो गया है।

केरल में इस दौरान सक्रिय मामले 14686 घटकर 3,47,989 हो गये तथा 45,926 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 18,46,105 हो गयी है जबकि 97 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 6612 हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *