मुंबई: वरिष्ठ और प्रसिद्ध गायक भूपिंदर सिंह का 82 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। निधन की जानकारी उनकी उनकी पत्नी और गायिका मिताली सिंह ने दी है। साथ ही कोरोना कारणों के चलते देर रात सिंगर का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।
भूपिंदर सिंह का बीमारी के कारण मुंबई के एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्हें भी कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई और बाद में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई।
भूपिंदर सिंह ने अपनी ख़ास आवाज से अपनी पहचान बनाई थी।आज की नई जनरेशन भी उनके गानों से खुद को कनेक्ट कर पाती है। उन्होंने बीती न बिताए रैना, दिल ढूंढ़ता है, नाम गुम जाएगा जैसे कई सदाबहार गाने गाए हैं। इसके अलावा भूपिंदर सिंह को दो दीवाने इस शहर में और हो के मजबूर मुझे उसने भुलाया होगा जैसे यादगार गानों के लिए हमेशा याद किया जायेगा।
महाराष्ट्र: मशहूर गायक भूपिंदर सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए मुंबई के श्मशान घाट लाया गया।
भूपिंदर सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी पत्नी मिताली सिंह का कहना है कि वह पिछले 9 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। pic.twitter.com/GA2KljcuZd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2022
भूपिंदर सिंह की पत्नी मिताली सिंह के मुताबिक़ भूपिंदर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे पिछले 9 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया। मौत की खबर सुनने के बाद शोबिज हस्तियों ने लगातार शोक व्यक्त किया है। यह दुखद खबर सुनकर दिवंगत सिंगर के फैंस भी दुखी हैं।