कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’आज ‘महिला शक्ति’ के नाम

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज महिला शक्ति के नाम है जिसे ‘नारी शक्ति पदयात्रा’ का नाम दिया गया है। इस यात्रा में आज के दिन राहुल गांधी के साथ केवल महिलाएं हिस्सा ले रही हैं। भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों राजस्थान में है।

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा'आज 'महिला शक्ति' के नाम

यात्रा में भागीदारी के लिए आसपास के जिलों की महिलाएं पहुंची हैं। आज की यात्रा में प्रियंका गांधी के साथ उनकी बेटी मिराया भी शामिल हो रही हैं। यात्रा में हिस्सा लेने के लिए दोनों कल शाम ही यहाँ पहुंच चुकी हैं।


कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज ‘नारी शक्ति पदयात्रा’ के नाम से अपना सफर जारी रखे है। भारी संख्या में महिलाओं के साथ प्रियंका गांधीऔर उनकी बेटी मिराया भी यात्रा में शामिल हैं।


भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत आज राजस्थान के बूंदी के तेजाजी मंदिर से हुई। इसमें भारी संख्या में महिलाये शामिल नज़र आ रही हैं। जबकि राहुल गांधी यात्रा के माध्यम से न सिर्फ आमजन से संपर्क साध रहे हैं बल्कि उनकी समस्याएं भी सुन रहे हैं।

यात्रा बूंदी के बबई स्थित तेजाजी रामदेवजी मंदिर से शुरू होकर सवाई माधोपुर के पिपलवाड़ा पहुंचेगी। यहां दोपहर के भोजन की व्यवस्था है और इसके बाद 3.30 बजे से ये यात्रा सफर करते हुए शाम 6.30 बजे कुस्तला के भगत सिंह चौराहे पर मीटिंग करेगी। आज रत का विश्राम सवाई माधोपुर में होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *