गठबंधन पेंच सुलझा, अमेठी और रायबरेली की सभी सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अमेठी और रायबरेली की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। Congress

Congress

सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कांग्रेस आला कमान के मुताबिक अमेठी और रायबरेली की सभी 10 सीटों पर कांग्रेस ही चुनाव लडे़गी।

सपा शीर्ष नेतृत्व ने भी इसका भरोसा दिया है और वह उस पर कायम रहेगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस के उम्मीदवार ही जीतेंगे।

सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अमेठी में एक ही रानी है और वह अमिता सिंह हैं।

भाजपा द्वारा राजपरिवार की बहू गरिमा सिंह को अमेठी से चुनाव का टिकट दिये जाने के सवाल पर सिंह ने कहा कि इस भगवा दल ने अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर ऐसा उमीदवार उतारा है जिसे ना तो अमेठी के लोगों ने देखा है और ना ही उसने कभी अमेठी के लोगों से रिश्ता रखा।

मालूम हो कि कांग्रेस अपने गढ़ कहे जाने वाले अमेठी और रायबरेली की सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ने की प्रबल इच्छुक है।

इन जिलों में कई सीटों पर उसकी सहयोगी समाजवादी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस के राज्यसभा संजय सिंह की पत्नी अमिता सिंह अमेठी से ही चुनाव लड़ने के इरादे पर अडिग हैं।

सपा ने इस सीट से मंत्री गायत्री प्रजापति को टिकट दिया है। वहीं कानपुर शहर की तीन प्रमुख विधानसभा सीटों पर भी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच पेंच गहरा फंस गया है।

वैसे शहर की पांचों सीटों पर समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवार पहले से ही उतार दिये हैं लेकिन कांग्रेस का दावा है कि समझौते के तहत शहर की तीन सीटों कैंट, किदवईनगर और गोविंदनगर पर वह चुनाव लड़ेगी।

इन तीन सीटों में से किदवईनगर से कांग्रेस के मौजूदा विधायक अजय कपूर हैं जबकि गोविंदनगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को पिछले 2012 के विधानसभा चुनाव में दूसरा नंबर मिला था। कैंट की सीट पर कांग्रेस को पिछले चुनाव में तीसरा स्थान मिला था।

www.naqeebnews.com

# Congress

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *