दिग्विजय सिंह ने की भोपाल में दरगाह पर जियारत!

लोकसभा चुनावों के दिन नजदीक आने के साथ ही विभिन्न दलों के नेताओं ने एक-दूसरे पर हमले तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मंगलवार देर रात रायसेन जिले में एक मजार पर जाने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सवाल उठाए हैं।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, पार्टी के एक नेता ने दिग्विजय से सवाल किया है कि वह मजार पर रात में ही क्यों गए। यहां तक कि सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री के मजार पर जाने का वीडियो तक बीजेपी के नेता ने ट्वीट किया है।

गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय भोपाल से लोकसभा चुनावों में ताल ठोकने वाले हैं। उन्होंने मंगलवार को भोपाल पहुंचने से पहले जबलपुर में जैन मुनि विद्यासागर और नरसिंहपुर जिले में अपने गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती की झोतेश्वर पीठ जाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

वहीं, वह भोपाल आने वाले सड़क मार्ग के बीच रायसेन जिले में स्थित हजरत पीर फतैह उल्लाह शाह चिश्ती रहमत उल्लाह अलय की दरगाह पर भी गए और दुआ मांगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *