राजनीतिक गलियों में दौड़ी फिर शोक की लहर, नहीं रहे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी

कोलकाता। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का आज यहां निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे। चटर्जी कुछ समय से बीमार चल रहे थे और कुछ दिन पूर्व उन्हें यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। रविवार सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और उनकी हालत गंभीर हो गयी थी। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

कम्युनिस्ट नेता चटर्जी 2004 से 2009 तक लोकसभा केे अध्यक्ष रहे। वह 2008 में तत्कालीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार ने जब अमेरिका के साथ परमाणु समझौता किया तो माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया था और चटर्जी से लोकसभा अध्यक्ष का पद छोड्ने को कहा था, लेकिन चटर्जी ने यह कहते हुए पद से हटने से इंकार कर दिया था कि लोकसभा अध्यक्ष के रूप में वे किसी पार्टी के साथ नहीं है। उसके बाद माकपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *