थम नहीं रहा है सीएनजी के दामों में इज़ाफ़ा

नई दिल्ली : पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से देश महंगाई की मार झेल रहा है। बीते कुछ दिनों से सीएनजी के बढ़ते दाम भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। गैस सप्लाई कंपनियों द्वारा प्रति किलोग्राम पर सीएनजी की कीमत में 2.50 रुपये का इज़ाफ़ा किया गया है।

थम नहीं रहा है सीएनजी के दामों में इज़ाफ़ा

बढ़े दाम के चलते दिल्ली में आज सीएनजी 69.11 रुपये प्रति किलो है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में इसकी कीमत 71.67 रुपये प्रति किलो है।

इसके पहले बुधवार 6 अप्रैल को भी सीएनजी के दामों में इज़ाफ़ा किया गया था। गैस सप्लाई कंपनियों ने प्रति किलोग्राम पर सीएनजी के दाम 2.50 रुपये बढ़ाए हैं। पहली अप्रैल को दिल्ली में सीएनजी की कीमत में 80 पैसे प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई थी। पीएनजी के दाम भी उस दिन बढ़ाए गए थे। पाइप के माध्यम से घरों पहुंचाई जाने वाली रसोई गैस (पीएनजी) के दाम में पांच रुपये प्रति घन मीटर वृद्धि हुई थी। इसके बाद फिर 4 अप्रैल को कीमत में ढाई रुपये की बढ़ोतरी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *