क्लाउडिया शिनबाम मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गईं

क्लाउडिया शिनबाम पार्डो मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। एक विदेशी समाचार एजेंसी के मुताबिक सत्ताधारी पार्टी के उम्मीदवार को करीब 60 फीसदी वोट मिले हैं। उन्होंने बड़ी संख्या में समर्थन करने वाली मैक्सिको की जनता का आभार प्रकट किया।

क्लाउडिया शिनबाम मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गईं

इससे पहले क्लाउडिया मेक्सिको सिटी की मेयर भी रह चुकी हैं। दूसरी तरफ विपक्षी उम्मीदवार गैलोज़ ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। विपक्षी उम्मीदवार गैलोज़ को इन चुनाव में लगभग 28 प्रतिशत वोट मिलने की खबर है। 


उत्तरी अमरीकी देश मैक्सिको में 52 प्रतिशत जनसंख्या महिलाओं की है। राष्ट्रपति चुनाव में शिनबाम की जीत के साथ वह मैक्सिको सहित अमरीका-कनाडा में आम चुनाव जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं।


शिनबाम ने नतीजों के औपचारिक एलान से पहले अपने बयान में कहा कि गणराज्य के 200 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा कि देश को महिला राष्ट्रपति मिलेंगी। उन्होंने महिला राष्ट्रपति को बदलावों की पैरोकार बताया।

देश की जनता द्वारा लोकतंत्र में विश्वास और प्रतिबद्धता दिखाने के लिए उन्होंने मैक्सिको की जनता का आभार प्रकट किया। और जनता से बदलाव के भागीदार बनने का आह्वान भी किया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मैक्सिको को महिलाओं के प्रति भेदभाव, नृशंस हत्या तथा हिंसा के द्वारा जाना जाता रहा है। यहाँ साल 2015 के बाद आपराधिक मामले दोगुने से भी अधिक हो चुके हैं। वर्ष 2020 की जनगणना के अनुसार यहाँ 100 में चार नाबालिग लड़कियों का विवाह हो चुका है।

क्लाउडिया शिनबाम को बढ़त मिलने के साथ ही इस हिंसाग्रस्त देश में वह पहली महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। इन चुनावों के परिणाम संबंधी आधिकारिक चुनाव नतीजे 8 जून को घोषित किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *