फूलों की मदद से दुनिया का पहला हीरा बनाने में कामयाब हुए चीनी वैज्ञानिक

चीनी वैज्ञानिकों की एक टीम ने हीरा बनाने के एक बेहद सफल प्रयोग किया है। इस दल ने एक स्थानीय फूल के कार्बन परमाणुओं का उपयोग करके दुनिया का पहला हीरा तैयार किया है।

फूलों की मदद से दुनिया का पहला हीरा बनाने में कामयाब हुए चीनी वैज्ञानिक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी वैज्ञानिकों ने स्थानीय फूल लाल पेयोनीज़ (red peonies) के कार्बन परमाणुओं की मदद से 3 कैरेट का हीरा तैयार किया है। चीन के हेनान प्रांत के लुओयांग में अनावरण किया जाने वाला यह अपनी तरह का पहला हीरा है।

इस हीरे का उत्पादन लुओयांग टाइम प्रॉमिस कंपनी द्वारा किया गया है और इसे लुओयांग नेशनल पेयोनी गार्डन को दान कर दिया गया। यह कंपनी सिंथेटिक हीरों में अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती है।

कंपनी के सीईओ वांग जिंग ने कहा कि इस हीरे की कीमत 300,000 युआन है। भारतीय करेंसी में इसकी कीमत 34,48,560 रुपया होगी। वांग जिंग इसे बायोजेनिक कार्बन तकनीक का परिणाम बताते हैं जिसमे उच्च तापमान और दबाव का उपयोग किया जाता है।

गौरतलब है कि पिछले महीने के अंत में, पेयोनी गार्डन प्रबंधन ने हीरा बनाने के लिए कंपनी को अपने बगीचे से विशिष्ट फूलों की आपूर्ति करने पर सहमति व्यक्त की। फूलों के बीच एक पेयोनी थी जो लगभग 50 वर्ष पुरानी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *