आरएआईपीएल डिजिटल मंच कृषि संसार में क्रांति लाने का प्रयास है- राजीव तोमर

पृथ्वी दिवस के अवसर पर आरएआईपीएल सुविधा किसानों के लिए एक डिजिटल सौग़ात बन गई। आरएआईपीएल (RAIPL) किसानों के लिए डिजिटल सुविधा मुहैया कराने वाला ऐसा उपग्रह है जो फसल की देखभाल के साथ उसे समृद्ध बनाने में भी योगदान देता है।

आरएआईपीएल डिजिटल मंच कृषि संसार में क्रांति लाने का प्रयास है- राजीव तोमर

आरएआईपीएल के संस्थापक और प्रबंध निदेशक राजीव तोमर का यह प्रयास लाखों किसानों के लिए एक वरदान है। कृषि संसार में हरित क्रांति के बाद अगली क्रांति का क़दम आरएआईपीएल की इस उत्कृष्ट उपलब्धि को कहा जा सकता है। चंडीगढ़ स्थित कंपनी रोशनी एग्री इंफॉर्मेशन प्राइवेट लिमिटेड फसलों की जाँच के लिए उपग्रह सुविधा मुहैया कराती है। साथ ही यहाँ फसल संबंधी सभी समस्याओं के लिए एक टेली परामर्श ऐप भी है।

राजीव तोमर के अनुसार, आरएआईपीएल डिजिटल मंच, कृषि संसार में क्रांति लाने का प्रयास है। उपग्रह आधारित मृदा परीक्षण किसानों के लिए एक ऐसा तकनीकी वरदान है जो न सिर्फ पौधे की देखभाल करता है बल्कि कृषक की अथक मेहनत वाले जीवन को डिजिटल सुविधा से जोड़ता है।

पृथ्वी दिवस के अवसर पर किसानों को यह सुविधा समर्पित करने वाले आरएआईपीएल के सीईओ राजीव तोमर का मानना है कि ग्रामीण भारत में किसानों के पास आज मोबाइल जैसा महत्वपूर्ण यंत्र है और इस यंत्र की सुविधा के साथ उनके उपग्रह के ज़रिये किसानों के लिए वन स्टॉप सूचना और सहायता मंच की व्यवस्था की गई है।

कल्पना कीजिए कि किसी किसान की फसल में कोई बीमारी फैल जाती है और उसकी पत्ती पीली पड़ने या सूखने लगती है। ऐसे में उपग्रह से लिया गया चित्र उस समस्या की जांच के साथ समाधान भी बताता है। ऐसे में यह प्रक्रिया पौधे के रोग का निदान करके किसान को डिजिटल सुविधा मुहैया कराती है। इतना ही नहीं टेली परामर्श ऐप किसानों के लिए एक पूछताछ केंद्र की तरह काम करते हुए कृषि सम्बन्धी विभिन्न समस्याओं का समाधान करता है।

आरएआईपीएल के संस्थापक और प्रबंध निदेशक राजीव तोमर का यह प्रयास लाखों किसानों के लिए टिकाऊ कृषि पद्धतियों का समर्थन करते हुए कई अन्य क्षेत्रों में भी काम करता है, जिसमे मिट्टी का परीक्षण, मिटटी की सुरक्षा के अलावा, प्रदूषण को कम करना तथा कृषि सम्बंधित समस्याओं का निवारण करना शामिल है। कृषि की दुनिया में आरएआईपीएल जैसी सुविधा हमारे ग्रह के लिए एक उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करने की ज़िम्मेदारी निभाने की गारंटी लेता है।

रोशनी एग्री इंफॉर्मेशन प्राइवेट लिमिटेड, उपग्रह (Satellite) आधारित ऐसी सुविधा है, जहाँ मिट्टी की सुरक्षा से लेकर स्वस्थ खेती तक के लिए किये जाने वाले प्रयास कृषि संसार के लिए किसी वरदान से कम नहीं। 

कृषि की दुनिया में हरित क्रांति एक ऐसा वरदान था जिसने किसानों को ॠण, बीज,खाद, औजार आदि उपलब्ध कराने के साथ केन्द्रीय प्रयासों से दूसरे क्षेत्रों के लिए गहन खेती का ढांचा भी तैयार किया। दूसरे विश्व युद्ध के बाद शुरू हुई हरित क्रांति योजना के चलते उन्नत किस्म के बीजों से फसलों की नयी प्रजातियाँ विकसित करने के साथ उत्पादन में उल्लेखनी रूप से वृद्धि भी हुई।

इसी क्रम में आरएआईपीएल, उपग्रह और ऐप सम्बन्धी डिजिटल सेवा का मंच कृषक साथियों की जिस समस्याओं का समाधान करने की सुविधा देता है वह इस प्रकार हैं-

प्रभावी समाधान
कृषि चिकित्सा
कृषि परामर्श
कृषि बाज़ार
ऋण
सब्सिडी
समाचार
बीमा
वस्तु व्यापार

आरएआईपी डिजिटल मंच कृषि संसार में क्रांति लाने का प्रयास है- राजीव तोमर

इस सुविधा के बारे में विस्तार से बताते हुए कम्पनी के संस्थापक और प्रबंधक राजीव तोमर का कहना है कि हम अपने किसानों के लिए उपग्रह-आधारित मृदा परीक्षण सेवा के शुभारंभ की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं। पृथ्वी दिवस पर अपने मिशन को ग्रह की सुरक्षा और किसानों को सशक्त बनाना ही उनका उद्देश्य है। आगे वह कहते हैं कि सटीक मिट्टी डेटा प्रदान करके उर्वरक, स्वस्थ मिट्टी के संरक्षण, रासायनिक प्रदूषण की रोकथाम और जल प्रदूषण पर अंकुश लगाने जैसे कामों में भी सक्षम हो सकेंगे।

सैटेलाइट इमेजरी और उन्नत विश्लेषण के के बारे में राजीव तोमर का मानना है कि इससे किसानों को पैदावार बढ़ाने और लागत में कटौती करने में सहायता मिलेगी। साथ ही पर्यावरणीय प्रबंधन तथा उत्पादकता में सामंजस्य बिठाकर टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना भी संभव हो सकेगा।

आरएआईपीएल के संस्थापक और प्रबंध निदेशक राजीव तोमर से संपर्क के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *