अमिताभ बच्चन ने अलीबाग में खरीदी प्रॉपर्टी

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मुंबई के पास अलीबाग में 10 करोड़ की संपत्ति खरीदी है। अलीबाग मुंबई का वह इलाक़ा है जहां कई और फिल्मी सितारों के प्लॉट और बंगला हैं।

अमिताभ बच्चन ने अलीबाग में खरीदी प्रॉपर्टी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर ने ये प्रॉपर्टी प्लॉट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में खरीदी है और एक हफ्ते पहले ही इसका रजिस्ट्रेशन कराया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमिताभ बच्चन 10,000 वर्ग फीट के प्लॉट पर नया घर बनाने की योजना बना रहे हैं।
बता दें कि एक्टर ने अयोध्या में एक महंगा प्लॉट भी खरीदा था जो ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ नाम के एक बिल्डर का प्रोजेक्ट है।

अमिताभ द्वारा खरीदी गई जमीन किस मकसद के तहत ली गई हैं, इसको लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं हो सका है। लेकिन कुछ ही समय के भीतर बिग बी ने दूसरी बार प्लॉट खरीदा है।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष अमिताभ बच्चन ने अपनी बेटी श्वेता नंदा को जुहू स्थित प्रतीक्षा बंगला उपहार में दे दिया था। उन्होंने इस बंगले को 1975 में रिलीज हुई शोले की सफलता के तुरंत बाद खरीदा था। बताते चलें कि जुहू में अमिताभ बच्चन की अन्य संपत्तियों में जनक बंगला भी शामिल है। इसका उपयोग खासतौर पर दफ्तर के रूप में किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *