चीनी रेस्टोरेंट ने इटली में खाने में परोसा इंसान का पैर

रोम। इटली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां स्थित एक चीनी रेस्टोरेंट पर आरोप है कि उसने खाने में इंसानी पैर परोसा था। मामले का पता उस वक्त चला जब रेस्टोरेंट के वेटर ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया में पोस्ट की। human feet

human feet

कहा जा रहा है कि इस तस्वीर को उसने रेस्टोरेंट के किचन में लिया था। तस्वीर में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि नीली बाउल में खराब हालत में इंसानी पैर के पंजे रखे हैं।

कहा जा रहा है कि एक स्लोवेनियन नागरिक अपने दोस्तों के साथ उत्तरी इटली के पादुआ में एक रेस्टोरेंट में गया था। उसने वहां चीनी डिश बियर पाज़ की मांग की थी। वेटर ने दावा किया इंसानी पैर की खींची गई उसकी तस्वीर ‘बियर पाज़’ ही थी।

हालांकि, रिपोर्ट में वेटर का नाम नहीं उजागर किया गया है। मगर, बताया जा रहा है कि इस डिश को स्लोवेनियन नागरिक और उसके दोस्तों को परोसा गया था। इन विचलित करने वाली तस्वीरों को देखने के बाद में रेस्टोरेंट में जाने वाले रेगुलर इटैलियन कस्टमर ने इसकी शिकायत अधिकारियों से कर दी।

पुलिस और खाद्य मानकों अधिकारियों ने रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया और संदिग्ध मूल की जमे हुए मछली को बरामद किया। उन्होंने रेफ्रिजरेटर और ओवन के ऊपर गंदगी और ग्रीस लगी हुई पाई।

www.naqeebnews.com

# human feet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *