चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला का शनिवार को निधन हो गया। वे पीजीआई, चंडीगढ़ में भर्ती थे। सुरजीत सिंह बरनाला पंजाब के मुख्यमंत्री के अलावा तमिलनाडु, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, अंडमान व निकोबार के राज्यपाल भी रहे हैं। वे बीते कुछ दिनों से पीजीआई के एडवांस कार्डिक सेंटर में भर्ती थे। surjit singh barnala

शनिवार सुबह बरनाला को सांस की तकलीफ के चलते कार्डिक सेंटर से रिस्पेरेटरी इंटेंसिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक शनिवार शाम 4.54 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। सुरजीत सिंह बरनाला राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ पेंटिंग में रुचि रखते थे। उनके दो बेटे जसजीत सिंह और गगनदीप सिंह हैं। गगनदीप विधायक रह चुके हैं। जसजीत इसी माह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।
पूर्व सीएम बरनाला के निधन पर पंजाब के राज्यपाल और यूटी के प्रशासन वीपी सिंह, मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
