साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 3-0 से रौंदा

जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले गए तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में श्रीलंका ने आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन 16 विकेट गंवा दिये जिससे दक्षिण अफ्रीका ने पारी और 118 रन की जीत दर्ज कर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर लिया। clean sweep

clean sweep दक्षिण अफ्रीका के चार तेज गेंदबाजों के आगे श्रीलंकाई टीम की बल्लेबाजी चरमरा गयी जिससे वह पहली पारी में 131 रन और दूसरी पारी में 177 रन पर सिमट गयी। श्रीलंका पहली पारी में रात के चार विकेट पर 80 रन के स्कोर में केवल 51 रन ही जोड़ सकी। वर्नोन फिलैंडर और कागिसो रबाड़ा ने पहली पारी में तीन तीन जबकि डुआने ओलिवर और वायने पार्नेल ने दो दो विकेट झटके।

 इसके बाद पार्नेल ने दूसरी पारी में चार विकेट, ओलिवर ने तीन, रबाड़ा ने दो विकेट हासिल किये जबकि फिलैंडर को एक विकेट मिला।

 दूसरी पारी में फिलैंडर के साथ नयी गेंद से गेंदबाजी करने वाले रबाड़ा ने पहली ही गेंद में कुशाल सिल्वा का विकेट हासिल कर लिया, जिनका कैच विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक ने लपका। उन्होंने चाय से तुरंत पहले करूणारत्ने का विकेट भी अपनी झोली में डाला।

 पार्नेल ने कुशाल मेंडिस को बोल्ड किया। ओलिवर ने धनंजय डि सिल्वा और कप्तान एंजेलो मैथ्यूज को आउट किया। फिलैंडर ने पारी में अपना एकमात्र विकेट दिनेश चांदीमल के रूप में लिया।

 सूरंगा लकमल ने 31 रन बनाये, उन्होंने उपुल थंरगा :26: के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिये 43 रन जोड़े जिसके बाद टीम ने तीन विकेट 10 गेंद के अंदर एक भी रन जोड़े बिना गंवा दिये।

www.naqeebnews.com

# clean sweep 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *