छह माह बाद धरती पर सकुशल लौटे चीनी अंतरिक्ष यात्री

चीनी अंतरिक्ष यात्री पिछले छह महीने से अंतरिक्ष में एक खास मिशन पर थे। इनकी धरती पर सकुशल वापसी हो गई है।

छह माह बाद धरती पर सकुशल लौटे चीनी अंतरिक्ष यात्री

चीन 2030 तक चांद पर मानव को भेजने के अलावा मंगल ग्रह के नमूने लाने की तैयारी में लगा है। इस मक़सद में जुटे तीन चीनी यात्री विशेष मिशन को अंजाम देने के बाद लौट आए हैं।

इन यात्रियों की वापसी के साथ ही चीन ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है। मंगलवार को चीन का शेनझोउ-17 अंतरिक्ष यान, देश के अंतरिक्ष स्टेशन पर छह महीने का मिशन पूरा करने वाले तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर वापस आ गया है।

यह तीनों अंतरिक्ष यात्री तांग होंगबो, तांग शेंगजी और जियांग शिनलिन कल शाम शाम छह बजे से कुछ पहले उत्तरी चीन के भीतरी मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र के गोबी रेगिस्तान में डोंगफेंग नामक जगह पर उतरे।

तीनों अंतरिक्ष यात्रियों के धरती पर लौटने से चार दिन पहले शेनझोउ-18 मिशन के तहत तीन सदस्यीय टीम अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंची थी।

बताते चलें कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से निष्कासन के बाद चीन ने अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाया है। इस वर्ष, चीनी स्टेशन के लिए दो कार्गो अंतरिक्ष यान मिशन और दो मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान मिशन निर्धारित है।

चीन का लक्ष्य 2030 तक चांद पर मानव को भेजना है इसके अलावा मंगल ग्रह से नमूने वापस लाना और अगले चार वर्षों में तीन चंद्र जांच मिशन को लॉन्च करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *