चीन के राष्ट्रपति ने अमेरिका को दी चेतावनी

चीन के राष्ट्रपति ने अमेरिकी की मनमानी नीतियों और चीन के साथ वॉशिंग्टन के आर्थिक युद्ध में बढ़ती तीव्रता के बारे में चेतावनी दी है।

 

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दक्षिणी आफ़्रीक़ा के शहर जोहानेस्बर्ग में ब्रिक्स के शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका की विस्तारवादी मनमानी नीतियों को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि वॉशिंग्टन का अड़ियल रवैया अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था का क्षति पहुंचा रहा है। शी जिनपिंग ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति की मनमानी और उनका अड़ियल व्यवहार दुनिया के किसी भी देश को मंज़ूर नहीं है क्योंकि इस तरह की ग़ैर ज़िम्मेदाराना नीतियों से किसी को लाभ नहीं होने वाला है।

चीनी राष्ट्रपति ने ब्रिक्स के सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि वह बहुध्रुवीय नीतियों का समर्थन करके अमेरिका की एक ध्रुवीय नीति का विरोध करें। उल्लेखनीय है कि ब्रिक्स में ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिणी आफ़्रीक़ा शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *