चीन का 500 किलोग्राम का रोबोट इंडस्ट्री के साथ मिलिट्री ऑपरेशन में भी बड़ा रोल निभा सकता है

चीनी रोबोटिक्स कंपनी यूनिट्री रोबोटिक्स ने एक मॉडर्न बड़ा रोबोट पेश किया है। यह लगभग 500 किलोग्राम वजनी (पायलट सहित) रोबोट हॉलीवुड की ‘ट्रांसफ़ॉर्मर्स’ फिल्म की तरह दो पैरों और चार पैरों वाले मोड में खुद को बदल सकता है।

चीन की कंपनी यूनिट्री रोबोटिक्स (Unitree Robotics) का पहला बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन के लिए तैयार (production-ready) मानव-चालित रोबोट GD01 को लेकर सोशल मीडिया यूज़र्स असल ज़िंदगी के ट्रांसफ़ॉर्मर की बात कर रहे हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक़, आने वाले समय में ऐसी मशीनें सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि सुरक्षा, इंडस्ट्री और मिलिट्री ऑपरेशन में भी बड़ा रोल निभा सकती हैं।

लगभग 9 फ़ीट लंबे और 500 किलोग्राम वज़न वाले इस रोबोट के अंदर एक खास कॉकपिट बनाया गया है, जहाँ पायलट इसे बैठकर कंट्रोल करता है। कंपनी द्वारा पेश किए गए GD01 को दुनिया का पहला इंसानों द्वारा चलाया जाने वाला ट्रांसफ़ॉर्मेबल मेगा रोबोट बताया जा रहा है, जो 2-पैर और 4-पैर दोनों मोड में चल सकता है।

जरूरत पड़ने पर यह वाहन से रोबोट मोड में बदल जाती है। यह ऑटोबाट्स की तरह सबसे भारी और मॉडर्न टेक एकदम है। कंपनी द्वारा जारी किए गए वीडियो में, GD01 को एक कंक्रीट की दीवार को ज़ोरदार तरीके से तोड़ते हुए देखा जा सकता है, जिसने लोगों को मशहूर हॉलीवुड फ़िल्म सिरीज़ की याद दिला दी।

कंपनी के अनुसार, यह रोबोट मुख्य रूप से सिविल ट्रांसपोर्ट और मॉडर्न इंडस्ट्रियल इस्तेमाल के लिए डिज़ाइन किया गया है, जबकि इसकी शुरुआती कीमत करीब 6.5 लाख डॉलर यानी 5 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस डेवलपमेंट ने ग्लोबल रोबोटिक्स रेस में चीन को पश्चिमी देशों पर काफी बढ़त दिलाई है। रोबोटिक्स एक्सपर्ट लुकास ज़िग्लर के मुताबिक, पश्चिमी देश कमाल के ह्यूमनॉइड रोबोट बना रहे हैं, लेकिन चीन उन्हें ज़्यादा तेज़, सस्ते और बड़े पैमाने पर बना रहा है।

यूनिट्री रोबोटिक्स के रिप्रेजेंटेटिव हुआंग जियावेई ने कहा कि GD01 अभी अपनी पहली जेनरेशन में है और भविष्य में और भी हैरान करने वाले बदलाव हो सकते हैं।

सोशल मीडिया पर यूज़र्स भी इस रोबोट को देखकर हैरान रह गए, एक यूज़र ने इसे हर लड़के का सपना बताया, जबकि दूसरे ने मज़ाक में लिखा कि दुनिया अब एलियंस के साथ बॉक्सिंग मैच के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *