चीन ने तीन साल बाद खोली अपनी सीमाएं, ख़त्म हुईं क्वारंटाइन की शर्त

बीजिंग: कोविड लॉकडाउन के कारण तीन साल तक बंद रहने के बाद चीन ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए अपनी सीमाएं फिर से खोल दी हैं।

चीन ने तीन साल बाद खोली अपनी सीमाएं, ख़त्म हुईं क्वारंटाइन की शर्त

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया एजेंसी के अनुसार चीन ने मार्च 2020 में यात्रा प्रतिबंध लगाया था। इस प्रतिबंधों के साथ चीन कोरोना के कारण अपनी सीमाओं को बंद करने वाला पहला देश बन गया। लेकिन बाद में अपनी सीमाएं बंद करने वाले देशों ने ये सीमाएं खोल दीं, लेकिन चीन ने प्रतिबंध बरकरार रखा था।


सीमाएं खोलने की घोषणा के साथ ही 400,000 लोगों ने चीन जाने के लिए आवेदन किया।


मार्च 2020 से सिर्फ चीनी नागरिकों को घर लौटने की इजाजत थी लेकिन उन्हें 1 महीने के क्वारंटाइन से गुजरना पड़ा था। अब चीन ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए अपनी सीमाओं को फिर से खोल दिया है। विदेशी यात्रियों और पर्यटकों को चीन आने पर क्वारंटीन नहीं होना पड़ेगा लेकिन शर्त यह है कि 48 घंटे पहले का किया गया पीसीआर टेस्ट निगेटिव होना चाहिए।

सीमाएं खोलने की घोषणा के साथ ही 400,000 लोगों ने चीन जाने के लिए आवेदन किया। पहली फ्लाइट से चीन पहुंचे लोगों ने खुशी जाहिर की और कहा कि वे अपनों से मिलने को बेताब हैं।

गौरतलब हो कि दिसंबर 2019 में चीन में कोरोना का पहला मामला सामने आया था और इस घातक वायरस ने पूरी दुनिया में आतंक फैलाया था, लेकिन सभी देशों में कोरोना वैक्सीन और टीकाकरण के आविष्कार के बाद अब स्थिति नियंत्रण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *