अमरीकी सेना प्रमुख ने चीन को बताया अमरीका के लिए सबसे बड़ा ख़तरा

अमरीकी सेना प्रमुख ने कहा है कि इस देश को मुसलमान फ़ौजी ताक़त से नहीं बल्कि चीन और रूस से ख़तरा है।डान न्यूज़ के मुताबिक़, अमरीकी ज्वाइंट चीफ़ आफ़ स्टाफ़ के चेयरमैन जनरल माइक मिली ने कहा कि रूस और चीन अमरीकी हितों के लिए सबसे बड़ा ख़तरा हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय में चीन ही अमरीका के लिए एकमात्र ख़तरा है जबकि मौजूदा दौर में परमाणु हथियारों से लैस रूस अमरीका के लिए बड़ा ख़तरा है।

इस रिपोर्ट में अमरीकी सेना प्रमुख के हवाले से कहा गया है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ताक़त के बड़े मुक़ाबले की संभावना है।

ग़ौरतलब है कि जनरल माइक मिली 30 सितंबर को ज्वाइंट चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ बनने के बाद से सीरिया, तुर्की, उत्तरी कोरिया, रूस, चीन, ईरान और सऊदी अरब के मामले देख रहे हैं।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन और रूस आर्थिक, राजनैतिक, कूटनैतिक और सैन्य दृष्टि से अपना दायरा बढ़ा रहे हैं।

इसके अलावा माइक मिली के हवाले से इस रिपोर्ट में कहा गया है कि यह एक ख़तरनाक दुनिया है और दोस्तों के साथ यह बेहतर है। वॉशिंग्टन से अपील है कि वह रूस और चीन को अमरीका को नुक़सान पहुंचाने की इजाज़त न दे जबकि हमें ताक़त के बल पर शांति क़ायम रखनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *