मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ सहित सूबे के अन्य शहरों में जाम की समस्या का संज्ञान लिया है। इस समस्या से निपटने के लिए मुख्यमंत्री ने बीती रात अधिकारियों संग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जाम से निपटने के लिए सख्त कदम उठाया है। उन्होंने लखनऊ सहित प्रदेश के प्रमुख शहरों में लगने वाले जाम को लेकर अधिकारियों को निर्दश दिए हैं। आदेश के तहत अवैध टैक्सी स्टैंड , बस स्टैंड और वेंडरों को हटाकर निर्धारित स्थलों पर व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि कब्जा करने वाले माफिया एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। आदेश में आमजन की भूमि एवं संपत्ति की सुरक्षा को राज्य सरकार की जिम्मेदारी बताते हुए इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरते जाने की बात कही गई है।
इसे अलावा जिला स्तर पर नियमित जनसुनवाई आयोजित करते हुए शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किए जाने का भी आदेश दिया गया है। इन आदेशों के प्रति लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी।
बताते चलें कि लखनऊ विकास प्राधिकरण लखनऊ शहर में ट्रैफिक जाम से छुटकारे के लिए द्वारा ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण कराया जा रहा है। एलडीए के अफसरों के मुताबिक़, ग्रीन कॉरिडोर के निर्माण से ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।














