उत्तर प्रदेश में ठंड का सिलसिला जारी

नए साल की शुरुआत उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ हुई। मौसम विभाग ने थोड़ी राहत देते हुए जानकारी में शुक्रवार से कम कोहरा होने की खबर दी है। ऐसा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने के चलते होगा। इसके साथ ही कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है। आने वाले दिनों में ठंड पड़ती रहेगी। साथ ही अगले 5 दिनों के लिए मौसम विभाग की ओर से घना कोहरा का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश में ठंड का सिलसिला जारी

गुरुवार को बाराबंकी राज्य का सबसे ठंडा ज़िला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। पारे में गिरावट से मैदानी इलाकों में बर्फ पिघलने का सिलसिला तेज हो गया है। प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा।

बाराबंकी के बाद गोरखपुर कम तापमान के साथ 4.4 °C और हरदोई: 4.5 °C रहा।लखनऊ में 7℃ न्यूनतम और 21℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिक बता रहे हैं कि दिसंबर 2025 के दौरान प्रशांत महासागर में सक्रिय ला-नीना परिस्थितियों, प्रबल ध्रुवीय भंवर और प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभों की नगण्य सक्रियता के चलते मौसम शुष्क रहा और वायुमंडलीय स्थिरता बढ़ी। इसका परिणाम यह हुआ कि घने कोहरे के दिनों की संख्या अप्रत्याशित रूप से बढ़कर 22 दिन तक पहुंच गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में दिन और रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जिससे कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई इलाके में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिले है कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर और देवरिया। यहां विजिबिलिटी बहुत कम रहने की उम्मीद है।

इसके अलावा प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, मेरठ, कानपुर और गौतम बुद्ध नगर समेत करीब 40 जिलों में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा रहने की उम्मीद है।

विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से मौसम बदल रहा है। आगरा और अलीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी हुई है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में चल रही गतिविधियों के कारण विभाग ने तराई क्षेत्र और दक्षिण उत्तर प्रदेश के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद और ज़्यादा ठंड बढ़ने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *