क्रिकेट और फ़ुटबाल के अलावा भी कई खेलों की तैयारी कर रहा है 2026

खेल जगत के लिए जहाँ 2025 एक यादगार साल बना वहीँ अब 2026 भी कई बड़े टूर्नामेंट की तैयारी में हैं। इनमे ख़ास है टी20 वर्ल्ड कप और फीफा वर्ल्ड कप। इसी क्रम में एक नज़र डालते हैं साल 2026 में होने वाले बड़े टूर्नामेंट पर।

क्रिकेट और फ़ुटबाल के अलावा भी कई खेलों की तैयारी कर रहा है 2026

आईसीसी अंडर-19-
इस साल की शुरुआत आईसीसी अंडर-19 पुरुष वर्ल्ड कप से होगी। यह टूर्नामेंट 15 जनवरी से 6 फरवरी तक जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी।

ICC टी20 वर्ल्ड कप-
7 फरवरी से 8 मार्च तक आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। इस बार टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार 20 टीमें शामिल हो रही हैं और इन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है।इस टूर्नामेंट को भारत और श्रीलंका होस्ट करेंगे।

FIFA वर्ल्ड कप 2026
कुल 48 टीमों के साथ फुटबॉल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट FIFA वर्ल्ड कप 2026 में ही खेला जाएगा। इसकी शुरुआत 11 जून से होगी और यह 19 जुलाई तक चलेगा। इस टूर्नामेंट को अमरीका, कनाडा और मेक्सिको मेज़बान होंगे।

मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप 2026
14 से 30 अगस्त 2026 तक बेल्जियम और नीदरलैंड्स में मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप का 16वां एडिशन खेला जाएगा। यह वर्ल्ड कप हर चार साल में खेला जाता है, जिसे इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन द्वारा पुरुषों की नेशनल फील्ड हॉकी टीमों के लिए ऑर्गनाइज किया जाता है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2026
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की तिथि अभी सामने नहीं आई है। हमेशा की तरह इस साल इसके मार्च में शुरू होने की उम्मीद है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में 10 फ्रेंचाइजी ने पहले ही अपनी टीमों के स्क्वाड को पूरा कर लिया है।

विंटर ओलंपिक गेम्स 2026
इटली के मिलान, कोर्टिना में 6 फरवरी से 22 फरवरी तक विंटर ओलंपिक गेम्स किया जाएगा।

विंबलडन (टेनिस)
ग्लोबल टूर्नामेंट के इस खेल में दुनिया की सबसे मशहूर हस्तियां शामिल होंगी और ख़िताब के लिए मुक़ाबला करेंगी। यह टूर्नामेंट 29 जून से 12 जुलाई तक खेला जाएगा। इंग्लैंड इस विंबलडन की मेजबानी इंग्लैंड करेगा।

ऑस्ट्रेलियन ओपन (टेनिस)
ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट जनवरी 2026 में होगा। यह टूर्नामेंट मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा।

UEFA चैंपियंस लीग फाइनल
फुटबॉल का UEFA चैंपियंस लीग फाइनल 30 मई 2026 को होगा। यह टूर्नामेंट बुडापेस्ट, हंगरी में खेला जाएगा। फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026
जून-जुलाई 2026 में ICC महिला T20 वर्ल्ड कप भी खेला जाएगा। इंग्लैंड इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप की मेजाबानी करेगा।

विंटर पैरालंपिक गेम्स
विंटर पैरालंपिक गेम्स 6 मार्च से 15 मार्च 2026 तक होंगे। मिलान, इटली इस इवेंट की मेजबानी करेगा।

बीते वर्ष की बात करें तो कई टीमों ने इस साल खिताब जीता। भारतीय क्रिकेट टीम ने 2025 की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी जीती। आरसीबी ने अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती। साल के आखिर में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे वर्ल्ड कप जीत कर महिला क्रिकेट का यादगार इतिहास रचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *