बाबरी मस्जिद- राम जन्मभूमि विवाद की सुनवाई 18 अक्टूबर तक पूरी हो- चीफ़ जस्टिस

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने अयोध्या भूमि विवाद मामले की सुनवाई 18 अक्टूबर तक पूरी करने की बात कही है। अयोध्या भूमि विवाद मामले में 26वें दिन की सुनवाई शुरू हो गई है।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि हमें उम्मीद है कि हम अयोध्या राम जन्मभूमि मामले में 18 अक्टूबर तक सुनवाई पूरी कर लेंगे। इसके लिए सभी पक्षों को प्रयास करना पडेगा। इसके बाद हमें चार हफ्तों का समय मिलेगा फैसला लिखने के लिए।

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने आगे कहा कि मध्यस्थता को लेकर पत्र मिला। अगर पक्ष आपसी बातचीत से मसले का समझौता करना चाहते है तो इसे कोर्ट के समक्ष रखे। आप मध्यस्थता कर सकते हैं,इसकी गोपनीयता बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *