मार्वल की वेब सीरीज ‘लोकी सीजन 2’ की प्रीमियर तारीख में हुआ बदलाव

इस वर्ष 6 अक्टूबर को डिज्नी+मार्वल स्टूडियोज की वेब सीरीज ‘लोकी सीजन 2’ की शुरुआत होने वाली थी। अब मेकर्स ने अचानक इसकी प्रीमियर तारीख में बदलाव का एलान किया है।

मार्वल की वेब सीरीज 'लोकी सीजन 2' की प्रीमियर तारीख में हुआ बदलाव

डिज्नी+मार्वल स्टूडियोज की वेब सीरीज ‘लोकी सीजन 2’ सीरीज का प्रीमियर अब गुरुवार शाम 6 बजे पीएसटी (Pacific Standard Time) पर होगा। इसके बाद सीजन के सभी एपिसोड गुरुवार को शाम 6 बजे पीएसटी पर प्रसारित होंगे।

ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर ‘लोकी सीजन 2’ को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में देखा जा सकेगा।

हाल ही में रिलीज होने वाले सीरीज के पोस्टर और ट्रेलर ने फैंस को जोश में भरने के साथ क्रेज़ी भी बना दिया था। टॉम हिडलेस्टन के साथ सोफिया डि मार्टिनो, गुगु मबाथा-रॉ, वुन्मी मोसाकु, यूजीन कोर्डेरो और राफेल कैसल अभिनीत इस वेब सीरीज ‘लोकी सीजन 2’ का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं।

इससे पहले आने वाली मार्वल की वेब सीरीज ‘लोकी’ काफी सफल रही थी और तभी से दर्शकों को दूसरे भाग ‘लोकी सीजन 2’ का इन्तिज़ार था।

इस रोमांचक कहानी में पहले सीजन में लोकी दूसरी टाइमलाइन में चला जाता है। यहाँ उसकी मुलाक़ात अलग-अलग वेरिएंट के सात अन्य लोकी से होती है।

सीज़न टू की कहानी इसके आगे से शुरू होती है। इस शो के एपिसोड्स का निर्देशन जस्टिन बेन्सन, एरॉन मूरहेड, डैन डेलीउव और कासरा फरहानी ने किया है। एरिक मार्टिन
‘लोकी सीजन 2’ के मुख्य लेखक हैं।

केविन फीगे, स्टीफन ब्रौसेर्ड, लुईस डीस्पोसिटो, विक्टोरिया अलोंसो, ब्रैड विंडरबाम, केविन आर. राइट, टॉम हिडलेस्टन, जस्टिन बेन्सन और आरोन मूरहेड, एरिक मार्टिन सहित माइकल वाल्ड्रॉन ने इस शो के कार्यकारी निर्माता की ज़िम्मेदारी संभाली है जबकि ट्रेवर वॉटरसन सह-कार्यकारी हैं।

ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर ‘लोकी सीजन 2’ को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में देखा जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *