केंद्र सरकार ने बैन किये 14 पाकिस्तानी मैसेंजर ऐप, आतंकी संदेश भेजने के लिए इसे कर रहे थे इस्तेमाल

पाकिस्तानी एप के खिलाफ सख्त क़दम उठाते हुए केंद्र सरकार ने 14 मैसेंजर एप पर बैन लगा दिया है। आईबी के इनपुट पर केंद्र ने ये प्रतिबन्ध लगाया है। जानकारी से पता चला है कि इन मोबाइल मैसेंजर ऐप का आतंकी गतिविधियों के लिए किया जाता था।

केंद्र सरकार ने बैन किये 14 पाकिस्तानी मैसेंजर ऐप, आतंकी संदेश भेजने के लिए इसे कर रहे थे इस्तेमाल

जानकारी के मुताबिक़ एजेंसियों द्वारा एक बातचीत को ट्रैक करते पता चला कि मोबाइल एप्लिकेशन के भारत में प्रतिनिधि नहीं हैं और इस होने वाली एक्टिविटीज़ को ट्रैक करने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में राष्ट्रिय सुरक्षा को मद्दे नज़र रखते हुए केंद्र सरकार ने इसे प्रतिबन्धिक करने का आदेश दिया। ये करवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 69 ए के तहत की गई।

प्रतिबंधित किये गए ऐप से संदेश भेजने और प्राप्त करने का काम काम किया जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक़ खुफिया एजेंसियों इन एप का प्रयोग जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर आतंक फैलाने के लिए किया जाता था। केंद्र सरकार ने इनपुट मिलते ही पाकिस्तान के इन 14 मोबाइल मैसेंजर एप्लिकेशन को ब्लॉक कर दिया है।

ब्लॉक किये जाने वाले मैसेंजर ऐप्स में क्रिप्टवाइजर, एनिग्मा, सेफस्विस, विकरमे, मीडियाफायर, ब्रियर, बीचैट, नंदबॉक्स, कॉनियन, आईएमओ, एलिमेंट, सेकेंड लाइन, जंगी और थ्रेमा के नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *