दुनिया की वह हस्तियां जिन्हें सफर करने के लिए पासपोर्ट की जरूरत नहीं

राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक जब वे एक देश से दूसरे देश जाते हैं तो उनके पास एक राजनयिक पासपोर्ट होंना ज़रूरी होता है। लेकिन इस दुनिया में तीन हस्तियां ऐसी हैं जिन्हें दुनिया में कहीं भी यात्रा करने के लिए पासपोर्ट की ज़रूरत नहीं है। ये खास हस्तियां हैं ग्रेट ब्रिटेन के किंग चार्ल्स और जापान के सम्राट और उनकी पत्नी।

दुनिया की वह हस्तियां जिन्हें सफर करने के लिए पासपोर्ट की जरूरत नहीं

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद जब चार्ल्स ग्रेट ब्रिटेन के राजा बने। तब उनके सचिव ने अपने देश के विदेश मंत्रालय के माध्यम से सभी देशों को एक दस्तावेजी संदेश भेजा कि वे अब ग्रेट ब्रिटेन के राजा चार्ल्स हैं, इसलिए उन्हें पूरे सम्मान के साथ कहीं भी आने जाने की इजाज़त दी जाए।

प्रिंस चार्ल्स के अलावा यह विशेष सुविधा वर्तमान में जापान के सम्राट नारुहितो और उनकी पत्नी मासाको ओवाडा के पास है, जिन्होंने अपने पिता अकिहितो के गद्दी छोड़ने के बाद यह पद ग्रहण किया था।

जब तक उनके पिता जापान के सम्राट थे, उन्हें और उनकी पत्नी को पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं थी, लेकिन अब विदेश जाने पर उनके पास राजनयिक पासपोर्ट होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *