यूपी को सब जूनियर बालक हैण्डबॉल चैंपियनशिप में कांस्य पदक

लखनऊ 13 अक्टूबर : हैदराबाद (तेलंगाना) में आयोजित 37वीं सब जूनियर बालक हैण्डबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की सब जूनियर बालक हैण्डबॉल टीम ने कांस्य पदक जीत लिया।

यूपी को सब जूनियर बालक हैण्डबॉल चैंपियनशिप में कांस्य पदक

इस चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश कोे आंध्र प्रदेश के साथ संयुक्त कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। हैदराबाद में सात से 11 अक्टूबर तक आयोजित इस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में तेलंगाना ने उत्तर प्रदेश को कड़ी प्रतिस्पर्धा में (25-21) चार गोल के अंतर से पराजित किया जिसके चलते टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

यूपी की टीम ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच प्री क्वार्टर फाइनल में पंजाब को और क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु को मात देकर अंतिम चार में जगह बनाई थी। इससे पूर्व लीग दौर में पूल सी में रही उत्तर प्रदेश की टीम ने झारखंड और आंध्र प्रदेश की टीम से प्रतिस्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पूल में शीर्ष पायदान हासिल किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *