ब्रिटेन ने आने वाले लोगों की संख्या कम करने के लिए कड़े किये नियम

ब्रिटेन आने वाले लोगों की संख्या को कम करने के लिए यहाँ की कंजर्वेटिव सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। ब्रिटेन सरकार ने देश में प्रवासियों की संख्या को घटाने के इरादे से सोमवार को सख्त निर्देशों की घोषणा की।

ब्रिटेन ने आने वाले लोगों की संख्या कम करने के लिए कड़े किये नियम

यहाँ अब विदेशी श्रमिकों के लिए कौशल आधारित वीजा प्राप्त करने के लिए उच्च वेतन सीमा निर्धारित करने के साथ परिवार के सदस्यों को अपने आश्रित के रूप में लाने पर भी पाबन्दी शामिल है।

यूके आने वाले कुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन की शर्त 26,200 ब्रिटिश पोंड से बढ़ाकर 38,700 ब्रिटिश पोंड कर दी गई है।

विदेशी मीडिया के मुताबिक, स्वास्थ्य और सामाजिक कार्यकर्ता वीजा पर आने वालों को उच्च वेतन सीमा से छूट दी जाएगी।

गृह सचिव जेम्स क्लेवरली ने संसद में नए उपायों की घोषणा करते हुए कहा कि विदेशों से आने वाले कुशल श्रमिकों को माता-पिता और बच्चों को भी लाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।उन्होंने आगे कहा कि विदेशी छात्र अपने करीबी रिश्तेदारों को ब्रिटेन नहीं ला सकेंगे।

प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी इस मामले में सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट कर कहा कि हमारे देश में आव्रजन बहुत अधिक है। इसे कम करने के लिए हम कट्टरपंथी कार्रवाई कर रहे हैं।

यह योजना 2024 के पूर्वा‌र्द्ध में प्रभावी होगी। इस फैसले से बड़ी संख्या में भारतीय भी प्रभावित होंगे। जहाँ कुशल श्रमिक वीजा की वेतन सीमा को 26,200 ब्रिटिश पौंड से बढ़ाकर 38,700 ब्रिटिश पौंड कर दिया गया है, वहीँ पारिवारिक वीजा श्रेणी के तहत आवेदन करने वालों पर भी समान वेतन राशि लागू होगी, जो वर्तमान में 18,600 ब्रिटिश पौंड है।

क्लेवरली ने संसद में जानकारी दी कि इस कदम से पिछले वर्ष ब्रिटेन आए लोगों की तुलना में आगामी वर्षों में लगभग तीन लाख कम लोग ब्रिटेन पहुँच सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *