इलेक्ट्रिक बाइक रिवोल्ट की फिर से शुरू होगी बुकिंग

रिवोल्ट मोटर्स ने एक बार फिर अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल आरवी400 की बुकिंग शुरू करने की जानकारी दी है।

इलेक्ट्रिक बाइक रिवोल्ट की फिर से शुरू होगी बुकिंग

रिवोल्ट मोटर्स के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर ये है कि कम्पनी 22 फरवरी से अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल आरवी400 की बुकिंग खोल रही है।

इस वर्ष में पहली बार इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का निर्माण करने वाली कम्पनी ने ई-बाइक की बुकिंग को लेकर जानकारी साझा की है। फिलहाल कंपनी की ओर से अभी तक बाइक की कीमत को लेकर कुछ भी नहीं बताया गया है। पिछले वर्ष फेम-2 सब्सिडी के बाद रिवोल्ट आरवी400 1.07 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर ऑफर की गई थी।

रिवोल्ट आरवी400 को बुक करने के के ख्वाहिशमंद कंपनी की वेबसाइट के जरिए बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग के लिए विंडो को 22 फरवरी को खुल जाएँगी। ऑनलाइन बुकिंग के लिए पेशगी के तौर पर 2499 रुपये की अग्रिम राशि जमा करनी होगी।

गाड़ी की बात करें तो रिवोल्ट आरवी400 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 3kW मिड-ड्राइव मोटर के साथ 3.24kWh लिथियम-आयन बैटरी है। इस इलेक्ट्रिक बाइक को फुल चार्ज करने के बाद 150 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। बाइक में राइडिंग के लिए तीन मोड्स ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स मोड हैं। ईको मोड में बाइक की अधिकतम स्पीड 45 किमी प्रति घंटा होगी और 150 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। नॉर्मल मोड में टॉप स्पीड 65 किमी और रेंज 100 किलोमीटर होगी जबकि स्पोर्ट्स मोड में बाइक की टॉप स्पीड 85 किमी प्रति घंटा तथा 80 किलोमीटर की रेंज रहेगी।

बाइक को जीरो से 75 प्रतिशत चार्ज करने में तीन घंटे और जीरो से 100 फीसदी चार्ज करने में 4.5 घंटे का समय लगेगा। साथ ही बाइक की बैटरी पर कंपनी छह साल या एक लाख किलोमीटर की वारंटी देती है। पूरे प्रोडक्ट पर पांच साल या 75 हजार किलोमीटर की वारंटी दी जाती है। वहीं इसके चार्जर पर दो साल की वारंटी मिलती है।बाइक में आगे की ओर अपसाइड डाउन फॉर्क और पीछे की ओर मोनोशॉक सस्पेंशन दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *