आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट का लिंक मौजूदा वेबसाइट के होमपेज पर भी उपलब्ध कराया गया है। रेलवे ने बताया कि नई वेबसाइट को आसान नेविगेशन, बेहतर यूजर इंटरफेस और तेज टिकट बुकिंग को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
रेल में सफर करने वाले मुसाफिरों के लिए अच्छी खबर है। आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लॉन्च कर दिया गया है। इसके साथ ही रेल मंत्री ने छात्रों से किया अपना वादा पूरा कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, बुधवार को लॉन्च हुई इस नई वेबसाइट को यूजर्स के लिए ट्रायल के तौर पर उपलब्ध कराया गया है, ताकि यात्री इसके नए डिजाइन और सुविधाओं का अनुभव लेने के बाद अपने सुझाव दे सकें।
आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट में आसान नेविगेशन, साफ-सुथरा इंटरफेस और टिकट बुकिंग प्रक्रिया को सरल बनाने पर जोर दिया गया है, ताकि यूजर इसके प्रयोग से बेहतर अनुभव कर सकें।
बताते चलें कि इस वेबसाइट में किए गए सुधारों के सुझाव रेल मंत्री और मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्रों ने बातचीत के दौरान हासिल हुए थे।
इससे पहले प्रयोग की जाने वाली आईआरसीटीसी वेबसाइट की शुरुआत साल 2002 में हुई थी। इस वेबसाइट पर रोजाना औसतन 14.5 लाख टिकट बुक किये जाते रहे हैं।
कल लॉन्च होने वाली वेबसाइट की बात करें तो इसमें चार बड़े बदलाव किए गए हैं। जो इस प्रकार हैं-
कैप्चा और पॉप-अप से छुटकारा देने वाली इस वेबसाइट पर अब अनावश्यक कैप्चा, पॉप-अप, फ्लैशिंग ग्राफिक्स जैसे उबाऊ और ध्यान भटकाने वाले एलिमेंट्स को हटा दिया गया है।
नै वेबसाइट में अब यात्रियों को सभी श्रेणियों में सीट उपलब्धता एक ही जगह दिखाई देगी।
एक और महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि बुकिंग के दौरान जरूरी स्टेप्स की संख्या कम की गई है, जिससे चेकआउट प्रक्रिया तेज होगी और टिकट पहले की अपेक्षा जल्दी बुक होगा।
वहीँ चौथे बदलाव की बात करें तो अब दोबारा बुकिंग करना भी आसान हो गया है।
इसके अलावा यात्रियों के लिए सेव किए गए पैसेंजर डिटेल्स की सुविधा दी गई है, जिससे बार-बार जानकारी भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, आईआरसीटीसी का कहना है कि बीटा वर्जन से मिलने वाले यूजर फीडबैक के आधार पर आगे और सुधार किए जाएंगे। साथ ही आने वाले समय में नई वेबसाइट को नए पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन से भी जोड़ा जाएगा।
नया रिजर्वेशन इंजन भी जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए रेलवे पुराने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम को भी अपग्रेड कर रहा है। दरअसल यह सिस्टम कई ट्रेन बुकिंग प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करता है और अपग्रेडेशन के दौरान इसे लगातार चालू रखना एक बड़ी चुनौती थी। इसके बाद कुछ हफ्तों में आईआरसीटीसी नया पोर्टल यात्रियों के लिए का पूरी तरह उपलब्ध हो जाएगा।