बॉलीवुड में लगभग साढ़े छह दशक काम करने वाले धर्मेंद्र ने बेहद संवेदनशील किरदार निभाने के साथ ‘ही-मैन’ का खिताब भी हासिल किया। अपने पूरे करियर में उन्होंने सिर्फ एक वेब सिरीज में काम किया।

2023 में रिलीज एक वेब सिरीज में धर्मेंद्र ने शेख सलीम चिश्ती का किरदार निभाया। सिरीज़ में नसीरुद्दीन शाह ने अकबर का किरदार निभाया था जबकि अदिति राव हैदरी लीड एक्ट्रेस थीं।
‘ताज-रॉयल ब्लड’ के नाम से बनी यह सिरीज़ एक काल्पनिक कहानी थी, जो एक सच्ची घटना से इंस्पायर थी। इसमें मुगल साम्राज्य के अंदरूनी कलह और उत्तराधिकारी के संघर्ष की कहानी को दिखाया गया।
धर्मेंद्र नेइसमें शेख सलीम चिश्ती का किरदार निभाया। इसके लिए उन्होंने जब पहली बार सिरीज का फर्स्ट लुक शेयर किया था, तब लोग उन्हें पहचान भी नहीं पा रहे थे। उनके लुक की काफी चर्चा हुई।
इस किरदार में धर्मेंद्र लंबा चोगा, पगड़ी और सफेद दाढ़ी में थे। उन्होंने लुक शेयर करते हुए लिखा था, “दोस्तों, मैं फिल्म ताज में शेख सलीम चिश्ती… एक सूफी संत का किरदार निभा रहा हूं। छोटा लेकिन अहम रोल है… आपकी शुभकामनाओं की जरूरत है।”
‘ताज-रॉयल ब्लड’ में आसिम गुलाटी सलीम बने थे जबकि अदिती राव हैदरी ने अनार कली का किरदार निभाया था। जरीना बहाव ने सलीमा सुल्तान बेगम, राहुल बोस ने मिर्जा मुहम्मद हाकिम और संध्या मृदुल ने जोधा बाई किरदार अदा किया था।
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस है। यह 2025 में क्रिसमस पर रिलीज होगी। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारत के सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र के सबसे कम उम्र के प्राप्तकर्ता लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के बारे में है।













