बॉबी देओल कर रहे हैं बॉलीवुड में वापसी की तैयारी

जाने माने अभिनेता बॉबी देओल बहुत जल्द बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं। बॉबी तीन साल बाद बॉलीवुड में अपनी वापसी की तैयारियां कर रहे हैं। बॉबी को बॉलीवुड का कोई निर्देशक वापसी नहीं करा रहा है बल्कि वो खुद अपनी वापसी तय कर रहे हैं। boby deol

boby deol

वह बतौर निर्माता अभिनेता फिल्म ‘रोह’ का निर्माण कर रहे हैं, जिसमें वो एकमात्र चर्चित सितारे होंगे, शेष सभी नए होंगे। इस फिल्म को ब्रिटेन में फिल्माया जाएगा और सिर्फ 25 दिनों के एक ही शेड्यूल में इसे पूरा कर लिया जाएगा।

बॉबी अंतिम बार साल 2013 में आई फिल्म ‘यमला पगला दीवाना 2’ में नजर आए थे। इसके बाद वो फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गए। अब चर्चा है कि बॉबी फिल्म ‘रोह’ के जरिये वापसी कर रहे हैं। बताया जाता है कि रोह बॉबी के करियर की अब तक की सबसे अलग फिल्म होगी।

कहा जा रहा है कि यह एक एक्सपेरीमेंटल (प्रयोगात्मक) फिल्म है। ब्रिटेन में दिसंबर में इसे फिल्माया जाएगा। यह एक थ्रिलर मूवी है। बॉबी को उम्मीद है कि यह फिल्म उन्हें एक बार फिर बॉलीवुड में स्थापित करने में मददगार साबित होगी।

www.naqeebnews.com

#  boby deol

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *