शनिवार रविवार को खुले रहेंगे बैंक, आम लोगों के लिए किए गए  खास इंतजाम

नई दिल्‍ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) और बैंकों ने 500 और 1000 के नोट अचानक बंद होने से लोगों को होने वाली असुविधा से बचाने के लिए नई पहल की है। इसके तहत देश के सभी बैंक शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे। आरबीआई ने बैंकों को इस संबंध में निर्देश दे दिए हैं। सरकार ने आम लोगों को परेशानी से बचाने के लिए यह फैसला किया है। दूसरी तरफ, आईसीआईसीआई समेत अन्‍य बैंक भी सरकार के साथ आ गए हैं। banks open

banks-open-icici

बैंक देंगे ये सुविधाएं

आईसीआईसीआई ने 31 दिसंबर तक एटीएम ट्रांजेक्‍शन पर कोई भी चार्ज नहीं लेने का फैसला किया है। अब आप जितनी बार चाहें, बैंक के एटीएम से डेबिट कार्ड से पैसे निकाल सकते हैं।

बैंक ने 5 बार और 3 बार एटीएम इस्‍तेमाल के बाद लिए जाने वाले चार्जेस को फिलहाल सस्‍पेंड कर दिया है और लोग जितनी बार भी चाहें, एटीएम का इस्‍तेमाल कर सकेंगे।

शनिवार और रविवार को काम करने के अलावा बैंक्‍स एक्‍स्‍ट्रा आवर्स भी खुले रहेंगे। ताकि आम लोगों को कोई परेशानी न हो।

एसबीआई बैंक ने भी अपनी सभी ब्रांचेस को शाम 6 बजे तक खुुला रखने का फैसला लिया है।

बैंकों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए एक्‍स्‍ट्रा काउंटर्स भी लगाए जाएंगे। इससे बैंकों में लगने वाली भीड़ भी कम होगी।

शनिवार और रविवार को ज्‍यादातर ऑफिसेज में छुट्टी रहती है। ऐसे में शनिवार और रविवार को बैंक्‍स के खुले रहने से ज्‍यादा से ज्‍यादा लोग समय निकाल पाएंगे और 500 व 1000 रुपए के नोट बदलवा सकेंगे।

www.naqeebnews.com

# banks open

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *