तीन धमाकों से दहला अफगानिस्तान, काबुल में 24 की मौत, कई घायल

काबुल। दो आत्मघाती हमलों से दहले अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में फिर जोरदार धमाका हुआ। तीसरा धमाका दोनों धमाकों के कुछ ही घंटों बाद हुआ। खबरों के मुताबिक तीसरा धमाका एक कार में रखे बम से हुआ। अफगान अधिकारियों ने कहा कि वे विस्फोट के स्थल का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं और इस विस्फोट की अभी किसी भी आतंकवादी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

kabul-blast

इससे पहले सोमवार की रात काबुल में स्थित रक्षा मंत्रालय के गेट के पास हुए दो आत्मघाती हमले हुए। इस हमले में 24 लोगों की मौत हो गई। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन तालिबान ने ली है।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता सादिक सिद्दीकी ने बताया कि रक्षा मंत्रालय के गेट के पास दोपहर को पहले एक आत्मघाती हमला हुआ और जब लोग घायलों की मदद के लिए वहां जमा हुए तो दूसरा आत्मघाती बम धमाका हुआ। उन्होंने बताया कि दोनों आत्मघाती हमलावर पैदल ही आए थे। मरने वालों में अधिकतर पुलिसकर्मी शामिल हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिद मजरोह ने कहा कि विस्फोट काफी भयानक था, जिससे मरनेवालों की संख्या बढ़ सकती हैं। उन्होंने बताया कि धमका ऐसे समय हुआ, जब मंत्रालय के कर्मी काम करके घर लौट रहे थे।

गौरतलब है कि अफगानिस्तान में पिछले दस दिन में यह तीसरा बड़ा आतंकी हमला है। इससे पहले 25 अगस्त को अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ अफगानिस्तान के पास धमाका हुआ था। इसमें दो लोग मारे गए थे। चार दिन पहले एक सितंबर को चरख जिले में गवर्नर के दफ्तर के पास हुए विस्फोच में भी दो लोग मारे गए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *