ब्लैकबेरी का पहला डुअल रियर कैमरा वाला स्मार्टफोन भारत में लॉन्च

 भारत में ब्लैकबेरी का नया धमाकेदार स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है। ब्लैकबेरी ने क्वार्टी कीबोर्ड वाला ब्लैकबेरी की2 (BlackBerry KEY2) भारत में लॉन्च कर दिया है। पिछले महीने इस फोन को अंतरर्राष्ट्रीय बाजार में लॉन्च किया जा चुका है।

यह कंपनी का पहला ऐसा फोन है जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। कंपनी ने भारत में इस स्मार्टफोन को 42,990 रुपए की कीमत के साथ लॉन्च किया है। 31 जुलाई से इसे अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। अगर आप ब्लैकबेरी का यह फोन खरीदते है तो इस पर जियो और आईसीआईसीआई बैंक की ओर से 4,450 रुपए का कैशबैक मिलेगा।

BlackBerry KEY2स्पेसिफिकेशन- इस स्मार्टफोन में 4.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो 8.1 मिलेगा। इसमें पावर के लिए क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करने वाली 3500mAh की बैटरी दी गई है।

 

फोन में, 6 जीबी रैम और 64 जीबी व 128GB की स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड क जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा भी 12 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, 4जी वीओएलटीई, यूएसबी जैस फीचर्स दिए गए हैं।

क्वार्टी कीबोर्ड- इस फोन की डिस्प्ले पर फिजिकल क्वार्टी कीबोर्ड दिया गया है। इसके अलावा कीबोर्ड के बीच के स्पेस को भी स्क्रॉल करके टाइपिंग की जा सकेगी। कीबोर्ड के बीच का स्पेसबार फिंगरप्रिंट सेंसर का भी काम करेगा। साथ ही 52 ऐप के लिए शॉर्टकट की भी दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *