मायावती को अपशब्द बोलने पर निकाले गए थे दयाशंकर, 6 महीने में वापसी

लखनऊ : यूपी में बीजेपी को मिली जीत के बाद पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह का सियासी वनवास खत्म हो गया है. बीजेपी की यूपी इकाई के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सिंह का निलंबन वापस लेने का आदेश दिया है. उनकी पत्नी स्वाति सिंह लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से चुनाव जीती हैं. Bjp

Bjp

स्वाति सिंह ने सरोजनी नगर सीट से मुलायम सिंह के भतीजे अनुराग यादव को 34,047 वोटों से पटखनी दी थी.

जीत के बाद स्वाति सिंह ने विधानसभा में महिलाओं से जुड़े मुद्दे उठाने का वादा किया.

हालांकि दयाशंकर सिंह के निष्कासन के सवाल को वो टाल गईं थीं. उनका कहना था कि इस बारे में आखिरी फैसला पार्टी के सीनियर नेता करेंगे.

पिछले साल दयाशंकर सिंह ने मायावती के खिलाफ विवादित बयान दिया था. बीजेपी ने किरकिरी से बचने के लिए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया.

इसके बाद बीएसपी नेताओं ने स्वाति सिंह के परिवार के खिलाफ जुबानी जंग छेड़ी तो स्वाति सिंह भी मैदान में उतर आईं. उनके आक्रामक रुख के बाद बीजेपी ने पहले उन्हें राष्ट्रीय महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया और बाद में सरोजनी नगर सीट से टिकट दिया.

www.naqeebnews.com

#  Bjp

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *