ताज विवाद: संगीत सोम बोले- बाबर-अकबर गद्दार, इतिहास से हटेगा नाम

मेरठ: ताजमहल को लेकर जारी विवाद में अब बीजेपी के सरधना विधायक संगीत सोम भी कूद पड़े हैं। सोम ने कहा, इतिहास को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया है। बाबर, अकबर और औरंगजेब जैसे लोग देश के गद्दार थे, उन्हें इतिहास में महापुरुष बनाकर पेश किया गया है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इनका नाम इतिहास से हटेगा।’

बीजेपी विधायक ने कहा, देश के असली महापुरुषों महाराणा प्रताप, शिवाजी आदि का इतिहास अब स्कूल- काॅलेजों में बच्चों को पढ़ाया जाएगा। अयोध्या में राम मंदिर और मथुरा में भव्य कृष्ण मंदिर बनेगा। इनके निर्माण को कोई नहीं रोक सकता।’ संगीत सोम ने ये बातें गढ मार्ग स्थित गांव सिसौली में पीआरडी विद्यालय में स्थापित की गई महाराजा अनंगपाल तोमर की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर कही।

 

 

संगीत सोम ने कहा, कि ‘प्रदेश में बीजेपी सरकार है। किसी पर भी कोई अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा। अब गुुंडे जेल भेजे जा रहे हैं और जो बचे हैं वो छिप रहे हैं। प्रदेश में रामराज स्थापित होगा। यहां विकास की गंगा बहेगी। उन्होंने कहा, कि देश के गद्दार कहते हैं कि वह वंदे मातरम नहीं बोलेंगे। ऐसे लोगों को देश से बाहर कर देना चाहिए।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *