अवैध प्रवासी देश के लिए खतरनाक, दिल्ली में उठी NRC की मांग

नई दिल्ली। असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) लिस्ट जारी होने के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली में NRC की मांग की है। तिवारी का कहना है कि दिल्ली में अवैध प्रवासी बस गए हैं। ये अवैध प्रवासी देश के लिए खतरनाक हैं।

NRC की लिस्ट जारी, 3 करोड़ 11 लाख शामिल, 19 लाख लोगों की नागरिकता पर सवाल
आज असम के लिए राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) लिस्ट जारी की गई इसमें 19 लाख 6 हजार 657 लोग शामिल नहीं हुए हैं। सूची में 3 करोड़ 11 लाख 21 हजार 4 लोग में शामिल हो गए हैं।

 

 

तिवारी ने कहा कि दिल्ली में NRC की जरूरी है। मनोज तिवारी ने कहा कि NRC आतंकवाद को खत्म करने में सहायक है।

 

तिवारी ने कहा कि हम दिल्ली में NRC लागू करवाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *